गुलाल लगाने के बहाने घर पहुंचे दरिंदे, युवती को कमरे में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

कोंडागांव : जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना होली के दूसरे दिन यानि गुरुवार की है। पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान चार युवक रंग-गुलाल लगाने के बहाने घर पहुंचे और युवती को कमरे में ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने देर शाम ईरागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से दो बालिग और दो नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मामले में बारीकी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button