होली पर्व से पहले केसीजी पुलिस की सख्त कार्रवाई,आबकारी एक्ट के तहत 68 लोगों पर केस, 61 लीटर शराब जब्त

खैरागढ़ : आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला केसीजी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। नशा मुक्ति कार्यक्रम को जारी रखते हुए पुलिस टीम ने पूरे जिले में आबकारी अधिनियम के तहत लगातार कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले, शराब कोचिया तथा शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। बीते सप्ताह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 68 व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही की गई है।

कार्रवाई के दौरान आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत 41 प्रकरण, 36(सी) के तहत 9 प्रकरण तथा 34(1) के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान कुल 61 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने और अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बरती जाएगी तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button