गौरा-गौरी विसर्जन से लौट रहे विधायक की कार पर पत्थरबाजी, रतनपुर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : पाली- तानाखार के विधायक की कार में पत्थर मारने की घटना सामने आई है. पुलिस ने मामले में नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल, रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, विधायक तुलेश्वर मरकाम गौरा गौरी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होकर रतनपुर के सिंघरी से लौट रहे थे. इस दौरान उनकी कार को पत्थर लगा, जिससे कार का शीशा टूट गया. विधायक चोटिल होने से बाल-बाल बचे.
घटना की सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो लड़कों के बीच की लड़ाई में पत्थरबाजी की बात सामने आई है.







