दंतेवाड़ा जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण संपन्न,अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।चार माह तक चले इस विशेष अभियान के उपरांत 21 फरवरी शनिवार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 1,72,864 मतदाता पंजीकृत हैं।प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद 4,295 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। प्रारंभ में 27 अक्टूबर 2025 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या 1,95,012 थी, जो 23 दिसंबर 2025 को प्रारूप प्रकाशन के समय 1,68,569 रही। दावे एवं आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1,72,864 हो गई।इस अभियान के अंतर्गत 273 बूथ स्तर अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए गए तथा 1,60,875 मतदाताओं के विवरण का मिलान और अभिलेखीकरण कार्य पूर्ण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की गई। नागरिकों से प्राप्त नवीनतम छायाचित्र भी अंतिम मतदाता सूची में अद्यतन किए गए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुआ था। दावे एवं आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के मध्य प्राप्त की गईं, जिनका निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया।अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के नागरिकों, राजनीतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि को मतदाता सूची, फोटोरहित मतदाता सूची की सीडी एवं सेवा निर्वाचकों की सूची निःशुल्क प्रदाय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button