हत्या करने की नियत से धारदार वस्तु से प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा 09 फरवरी 2026 : प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 8 फरवरी 2026 को इसके बडे पापा नोहर पाल ऊर्फ बल्लू पाल को जलेश ठाकुर द्वारा पुरानी रंजिश के चलते पीछे से आकर अपने हाथ में रखे धारदार वस्तु से हत्या करने की नियत से नोहर पाल की गले में प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद तत्काल घायल नोहर पाल को ईलाज के लिए सीएचसी थान खम्हरिया ले गये, जिसे ईलाज उपरांत हायर सेंटर रिुर करने पर रायपुर ले गये। जलेश ठाकुर ने नोहर पाल ऊर्फ बल्लू पाल के उपर धारदार वस्तु से हमलाकर चोट पहुंचाया है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना खम्हरिया में अपराध सदर धारा 109(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी जलेश्वर ऊर्फ जलेश ठाकुर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी जलेश्वर ऊर्फ जलेश ठाकुर पिता हीरालाल ठाकुर उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बरगा थाना खम्हरिया, जिला बेमेतरा को आज 09 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लहरे, आरक्षक सौरभ सिंह, बलदेव निषाद, मुकेश चंद्रवंशी, अशरफी खान, रमन चंद्राकर सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button