अवैध रूप से दीगर राज्य की शराब तस्करी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में जिले में अपराधों एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता अर्जित की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दंतेवाड़ा बायपास से बालूद जाने वाले मार्ग पर वाहन क्रमांक CG 18 R 0439 (पिकअप वाहन) एवं CG 18 Q 0332 (इको वाहन) में भारी मात्रा में दीगर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब लाकर दंतेवाड़ा में बिक्री हेतु लाई जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस को देखते ही वाहन चालक अंधेरे एवं जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहनों की तलाशी लेने पर कुल 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश वाहन नंबरों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही थी।तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें निम्नलिखित आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कियाआरोपियों की निशानदेही पर छिपाकर रखी गई 04 अतिरिक्त पेटी अवैध शराब भी जप्त की गई। इस प्रकार कुल 49 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button