सवर्ण समाज छुरा ने यूजीसी नियमों के विरोध में सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद/छुरा: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा लागू किए गए नए गजट नियमों के विरोध में सवर्ण समाज छुरा के प्रमुखों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एसडीएम कार्यालय छुरा के माध्यम से प्रेषित किया गया।ज्ञापन में कहा गया कि यूजीसी के नए नियम उच्च शिक्षा की स्वायत्तता, शैक्षणिक गुणवत्ता और समान अवसर की भावना के विरुद्ध हैं। इन नियमों से विशेष रूप से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और योग्य युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा।

सवर्ण समाज ने बिना व्यापक विमर्श के नियम लागू किए जाने पर आपत्ति जताते हुए मांग की कि इन नियमों को तत्काल निरस्त किया जाए। समाज ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा।समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण और संतुलित शिक्षा व्यवस्था के समर्थन में है। इस दौरान अशोक दिक्षित, परमेश्वर राजपूत, बजरंग पांडेय, गणेश अग्रवाल, मनोज दुबे, धनंजय शुक्ला, आकाश दिक्षित, रमेश त्रिपाठी, राजेन्द्र राजपूत, अखिल चौबे, अंशुल तिवारी, लखन तिवारी, मानु राजपूत, कल्याण सिंग राजपूत सहित बडी संख्या में सवर्ण समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button