शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में मरीन ड्राइव के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन

रायपुर : 1 फरवरी 26 तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव के निजीकरण एवं व्यावसायीकरण के निगम प्रशासन के निर्णय के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में मरीन ड्राइव के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनहित विरोधी निर्णय वापस लो,भाजपा सरकार मुर्दाबाद एवं मरीन ड्राइव बचाओ जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि तेलीबांधा मरीन ड्राइव वर्षों से शहरवासियों के मॉर्निंग वॉक, ईवनिंग वॉक एवं स्वास्थ्य लाभ का प्रमुख सार्वजनिक स्थल रहा है। यहां आसपास निवासरत लोग रात के खाने के बाद भी टहलने आते हैं, लेकिन अब भाजपा नेताओं के संरक्षण में इस सार्वजनिक स्थल को व्यावसायिक हितों के हवाले किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर मीनल चौबे एवं उनकी परिषद द्वारा ग्रेट ईस्टर्न रोड की तरह अब मरीन ड्राइव को भी निजीकरण कर पार्किंग ठेका देने का निर्णय लिया गया है, जो पूरी तरह जनविरोधी है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर शहर की सार्वजनिक संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने नहीं देगी। श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा की यह अत्यंत हास्यास्पद और जनविरोधी है कि जिस मुद्दे पर पूर्व में स्वयं भाजपा नेता राजेश मुणत, अमित चिमनानी सहित कई भाजपा नेताओं ने विरोध दर्ज कराया था, आज उसी मुद्दे पर भाजपा की नगर निगम सरकार जनता पर जबरन निर्णय थोप रही है।

ग्रेट ईस्टर्न रोड शहर का मुख्य मार्ग है, जो सार्वजनिक उपयोग की सड़क है। इस मार्ग पर कब्जा कर निगम द्वारा पार्किंग का ठेका देना पूरी तरह असंवैधानिक और नियमों के खिलाफ है। यह सीधे सीधे आम जनता के आवागमन के अधिकार का हनन है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रशासन ने यह तुगलकी निर्णय वापस नहीं लिया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। इस कार्यक्रम मे पूर्व सांसद छाया वर्मा प्रमोद दुबे कुलदीप जुनेजा पंकज शर्मा आकाश शर्मा एजाज ढेबर आकाश तिवारी मनोज कंदोई राकेश धोत्रे जी श्रीनिवास अजीत कुकरेजा राहुल इंदुरिया गावेश साहू सुशांत डे देव कुमार साहू वीरेंद्र देवांगन ठाकुरराम साहू मिलिंद गौतम कमल धृतलहरे सुजीत सिंह सुधा सरोज राज देवांगन दीपक चौबे अनिल रायचुरा अविनय दुबे सत्तू सिंह वेंकट कुमार आकाश दीवान ईश्वर चक्रधारी हर्षित जयसवाल दिवाकर साहू विष्णु राजपूत अपराजित तिवारी नवाज खान नवीन केसरवानी बाबा मसीह मोहसिन खान मुन्ना मिश्रा गंगा यादव हाजरुन बानो सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button