आराधिक तत्वों एवं संदिग्ध के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान,अवैध देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार 

रायपुर : रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने उपरांत सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था में कसावट लाने के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन)  संदीप पटेल के निर्देशानुसार वेस्ट जोन क्षेत्रांतर्गत थाना पुरानी बस्ती के अपराधिक तत्वों की चेकिंग/तस्दीक कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है।
जिसके तारतम्य में आज दिनांक 29.01.2026 को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा, सहा. पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर, थाना विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बंधवा पारा, भाठागांव, BSUP कॉलोनी, में पैदल पेट्रोलिंग करतें हुए संदिग्ध व्यक्तियों, आपरधिक तत्वों की चेकिंग अभियान चलाया गया है।
अभियान कार्यवाही के दौरान थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत  अवैध रूप से 48 पौवा देशी शराब के साथ आरेापी सुनीता अहिरवार पति आनंद अहिरवार  उम्र 38 साल निवासी भाठागांव BSUP कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अप.क्र 40/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button