डांस की आड़ में अश्लीलता का एक और मामला आया सामने, रोजगार सहायक नोट उड़ाते नजर आए

बैकुंठपुर: प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार अश्लील डांस के मामले सामने आ रहे हैं। गरियाबंद और सूरजपुर के बाद अब इस कड़ी में कोरिया जिले के बैकुंठपुर से अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है। यहाँ कोरबा से नाचा मंडली बुलाकर अश्लील डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। डांसर पर रोजगार सहायक जमकर नोट उड़ा रहे हैं। इस पूरे अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बैकुंठपुर के सोनहत ब्लॉक के पोड़ी इलाके का है। यहां आयोजित कार्यक्रम में कोरबा से नाचा मंडली बुलाई गई थी। नाचा कार्यक्रम देखते ही देखते अश्लील हो गया। मंच पर अश्लील गानों पर युवती जमकर डांस कर रही थी।

इसी दौरान मस्ती में चूर होकर रोजगार सहायक जमकर डांसर पर नोट उड़ा रहे थे। वीडियो में रोजगार सहायक के पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति महिला की तरफ धक्का देकर नाचने को कह रहा था। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button