महिला से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप पर उप निरीक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

कोरबा : कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर पर एक महिला ने छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप लगाया है जैसे ही महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने तत्काल सब इंस्पेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। वहीं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।

यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि कटघोरा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर एसके कोसरिया ने महिला के साथ अशोभनीय व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत सामने आते ही कटघोरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर एसके कोसरिया के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सब इंस्पेक्टर एसके कोसरिया को सस्पेंड कर दिया है।

थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि, महिला की शिकायत पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button