ईरान में बेकाबू हुए हालात, ट्रंप-खामेनेई के बीच जुबानी जंग के बीच अब तक 5000 की मौत

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को धमकी दी है। ट्रंप का दावा है कि वो खामेनेई की 37 साल की सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। ट्रंप ने कहा कि अब ईरान में नए नेतृत्व का समय आ गया है।
ईरान में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 5000 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। तेहरान में मुर्दाघरों के बाहर लाशों का ढेर लग गया है। ईरान के ज्यादातर राज्यों में आगजनी देखने को मिल रही है।
ट्रंप ने शनिवार को कहा, “खामेनेई में अब तक का जो सबसे अच्छा फैसला लिया है, वो 800 से ज्यादा लोगों को फांसी न देने का था।” ट्रंप का कहना है कि ईरान में हिंसा और दमन के बल पर सरकार चल रही है। खामेनेई ने ईरान को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। उनकी वजह से ईरान में हिंसा छिड़ी हुई है।
खामेनेई को ‘बीमार व्यक्ति’ की संज्ञा देते हुए ट्रंप कहते हैं कि उनके नेतृत्व में ईरान नरक से भी बदतर हो गया है। उससे बेकार जगह पूरी दुनिया में कहीं नहीं हैं।
खामेनेई ने साधा था निशानाट्रंप ने खामेनेई के बयान पर पलटवार किया है। खामेनेई ने कहा कि उन्होंने ईरान में साजिशों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने सभी मौतों के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया है। खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को अपराधी करार दिया है जो ईरान में विरोध प्रदर्शनों और उस दौरान हुई मौतों, नुकसान, बदनामी के लिए जिम्मेदार हैं।
10 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं लेकिन उनकी सही संख्या अभी सामने नहीं आई है। मृतकों की यह संख्या 1979 में हुई इस्लामिक क्रांति के दौरान मारे गए लोगों से भी ज्यादा है।







