विधायक चैतराम अटामी ने चंदेनार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु किया भूमिपूजन

किरन्दुल: विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी के करकमलों द्वारा विधायक निधि से 07 लाख रु की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन ग्राम चंदेनार (गांवदई पारा) में मंगलवार विधिवत रूप से संपन्न हुआ।यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के नागरिकों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक,धार्मिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, जिससे ग्रामवासियों को अनेक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत चंदेनार के सरपंच,उपसरपंच व ग्रामवासियों की उपस्थिति रहीं।







