नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम “उरसांगल’’में जिला सुकमा पुलिस प्रशासन द्वारा नवीन सुरक्षा कैंप किया गया स्थापित

सुकमा : जिला सुकमा के सुदूर अंचल क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकासात्मक कार्यो में तेजी लाने हेतु सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ0ग0), कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा,आनंद राजपुरोहित उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (परि) सुकमा रेंज के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा कुमार मयंक कमांडेंट 159 BN सीआरपीएफ, अमित चौधरी कमांडेंट COBRA 201, रोहित शाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा,अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत जिला सुकमा के अति संवेदनशील माओवाद प्रभावित क्षेत्र ग्राम “उरसांगल” में नवीन सुरक्षा कैम्प दिनांक 17.12.2025 को स्थापित किया गया।

नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आयेगी एवं आस-पास क्षेत्रों में निवासरत् ग्रामीणों को विकासात्मक कार्य एवं मूलभूत सुविधायें जैसे कि सड़क, पुल/पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकाने, अच्छी शिक्षा, मोबाईल कनेक्टिविटी का विस्तार आदि की सुविधायें मिल पायेगा। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के आम-जन उत्साहित है। इस दौरान सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित कर उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा ग्रामीणों को साड़ी एवं कपड़े वितरित किया गया एवं “पोदला उरस्कना” (वृक्षारोपण) “एक पेड़ शहीद के मां के नाम” अभियान के तहत् वृक्षारोपण किया गया।विदित हो कि वर्ष 2024 से अब तक जिला सुकमा में ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना अन्तर्गत कुल 23 नवीन सुरक्षा कैम्प टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, मुकराजकोण्डा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुडे़म, गोलाकोण्डा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम , उसकावाया, नुलकातोंग, तुमालभट्टी, वीरागंगलेर, मैता, पालागुड़ा, गुंडाराजगुंडेम ,नागाराम, वंजलवाही, गोगुंडा, पेदाबोडकेल, उरसांगल में सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button