बेमेतरा जिले में धान खरीदी रफ्तार पर, खरीदी के दूसरे दिन 129 केंद्रों में 19,172 क्विंटल धान की ऐतिहासिक खरीदी

बेमेतरा : समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन सीजन 2025-26 में बेमेतरा जिले में खरीदी गतिविधियाँ लगातार तेजी पकड़ रही हैं। कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन की सतत निगरानी में आज जिले के सभी 129 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संचालित हुई। आज कुल 56 धान खरीदी केंद्रों मे 19,172 क्विंटल धान खरीदा गया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है और किसानों के बढ़ते विश्वास व सहभागिता को दर्शाता है।

आज की कुल खरीदी — महत्वपूर्ण आंकड़े

मोटा धान: 10,212.40 क्विंटल, पतला धान: 3,312.80 क्विंटल, सरना धान: 5,646.80 क्विंटल

कुल खरीदी: 19,172 क्विंटल

किसानों की बढ़ी भागीदारी, केंद्रों पर दिनभर रहा उत्साह
जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर सुबह से ही किसानों की सक्रिय उपस्थिति रही। व्यवस्थित टोकन सिस्टम, पारदर्शी सत्यापन, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा पेयजल, छाया व प्रतीक्षा स्थलों की सुविधा ने खरीदी प्रक्रिया को सहज और समयबद्ध बनाया।
किसानों का कहना है कि इस बार खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था काफी बेहतर, पारदर्शी और सुगम है, जिससे अनावश्यक समय की बर्बादी नहीं हो रही। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा द्वारा लगातार निरीक्षण, अधिकारियों के साथ समन्वय और खरीदी केंद्रों की मॉनिटरिंग से खरीदी गतिविधियाँ सुचारु बनी हुई हैं। खरीदी की गति और बढ़े इसके लिए सभी समितियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। आज हुई 19,172 क्विंटल की खरीदी बताती है कि बेमेतरा में धान उपार्जन सीजन अत्यंत सकारात्मक गति से आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में खरीदी और बढ़ने की संभावना है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी और सभी केंद्रों में व्यवस्था निरंतर सुदृढ़ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button