विश्व हिंदू परिषद रायपुर महानगर द्वारा कार्यालय कलेक्टर रायपुर को वक़्फ़ बोर्ड संपत्ति की जाँच हेतु सौंपा गया ज्ञापन

रायपुर : विश्व हिन्दू परिषद रायपुर महानगर द्वारा रायपुर नगर कलेक्टर को वक़्फ़ बोर्ड के संपत्तियों के जाँच हेतु ज्ञापन सौंपा गया ! ज्ञात हो कि पिछले दिनों वक़्फ़ बोर्ड कार्यालय रायपुर द्वारा पुरानी बस्ती क्षेत्र के रहवासियों को उनकी निजी संपत्ति से बेदखल करने हेतु नोटिस भेजा गया जिसमें सम्पत्तिधारियो को उनकी कई पीढ़ियों तथा कई वर्षों से काबिज संपत्ति को वक़्फ़ संपत्ति बताया गया , जबकि उक्त संपत्तियों के समस्त वैध तथा पंजीकृत दस्तावेज संपत्ति स्वामियों के पास उपलब्ध है ,विश्व हिंदू परिषद रायपुर जिला मंत्री श्री बंटी कटरे जी द्वारा बताया गया कि वक़्फ़ बोर्ड माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वक़्फ़ बोर्ड संसोधन 2025 के मापदंडों पर स्वयं ही खरे नही उतरता जिसके अनुसार “वक़्फ़ बोर्ड की दक्षता , पारदर्शिता ,जवाबदेही ,वक़्फ़ की पात्रता व मानदंड,तथा विवाद के समाधान प्रक्रियाओं की सुव्यवस्था ” के अभाव में  स्वयं ही वक़्फ़ बोर्ड अपूर्ण दर्शित होता है ,ऐसे में वक़्फ़ बोर्ड द्वारा दुर्भावना की नीयत से हिन्दू परिवारों को संपत्ति से बेदखल करने का ये कदम स्वयं ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना की श्रेणी में आता है , वक़्फ़ बोर्ड द्वारा इस प्रकार हिन्दू परिवारों के निजी व व्यवसायिक संस्थानों ,सामाजिक व सार्वजनिक संपत्तियों पर अपना अवैध दावा ठोकना बोर्ड की दुर्भावना को दर्शित करता है तथा वक़्फ़ बोर्ड की आड़ में अब छत्तीसगढ़ में जमीन जिहाद की ओर अपना पैर पसार रही है , जिससे छत्तीसगढ़ जैसे शांत सरल प्रदेश में अराजकता को बढ़ावा देना प्रतीत होता है ! विश्व हिंदू परिषद द्वारा रायपुर नगर कलेक्टर को रायपुर नगर के समस्त वक़्फ़ संपत्तियों जैसे मस्जिद,मजार, इबादतगाह ,मदरसों के वैधता की जांच हेतु ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख व वि.हि.प.रायपुर महानगर के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा जी , जिला मंत्री बंटी कटरे जी ,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा जी, मातृशक्ति उपाध्यक्ष श्रीमती ऋतु वर्मा, मातृशक्ति संयोजिका भारती साहू, उपाध्यक्ष योगेश सैनी, यसवंत साहू, महंत अमन दास जी, सत्संग प्रमुख देवेंद्र दिकोडिया, विभाग सह मंत्री रमन नायडू, सह संयोजक रवि वाधवानी,जिला सह-मंत्री किशोर पटले जी ,बजरंगदल रायपुर महानगर संयोजक विजेन्द्र वर्मा जी, प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण, राम देवांगन, रवि देवांगन, शंकर विश्वकर्मा, विकाश तिवारी, योगेश बरिहा, के अलावा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button