धनतेरस से लेकर भाई दूज तक, यहां पढ़ें दीपोत्सव की पूजा सामग्री लिस्ट

पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक अमावस्या पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है, जो हिंदुओं के मुख्य त्योहारों में से एक है। धनतेरस के पर्व से दीपोत्सव की शुरुआत होती है, जो भाई दूज तक चलता है। इस लेख में 5 दिवसीय पर्व की पूजा सामग्री की विस्तृत सूची दी गई है, ताकि आपके पर्व में किसी तरह की रुकावट न आए। चलिए जानते हैं इस बारे में।
धनतेरस पूजा सामग्री इस बार धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन पर पूजा में ये चीजें जरूर शामिल करें –
- माता लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर देव की मूर्ति या तस्वीर
- कुबेर यंत्र और श्री यंत्र
- लकड़ी की चौकी
- नया बहीखाता और कलम
- अक्षत, रोली, हल्दी, सिंदूर
- गंगाजल, गाय का शुद्ध घी, शक्कर
- पान का पत्ता, सुपारी, लौंग, इलायची, फल
- पीले और लाल रंग के नए वस्त्र
- फूल, माला
छोटी दीवाली पूजन सामग्री दीवाली से एक दिन पहले छोटी दीवाली का पर्व मनाया जाता है, जो इस बार 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन पर पूजा में इस चीजों को जरूर शामिल करें –
- गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति
- लकड़ी की चौकी
- घी, जनेऊ
- कलावा, रोली, चंदन,
- चावल, हल्दी,
- पान, सुपारी, लौंग, इलायची,
- धूपबत्ती, दीपक
- फूल, फल, मिठाई
- खील-बताशे
- पंचामृत, गंगाजल
दीपावली पूजन सामग्री दीपावली इस बार 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन की पूजा सामग्री जरूर नोट कर लें –
- गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र,
- चौकी, कलश,
- नया लाल कपड़ा,
- दीपक, घी, तेल, बाती
- गंगाजल, पंचामृत
- सिंदूर, हल्दी, रोली, अक्षत, चंदन
- धूप, अगरबत्ती,
- फूल, माला, पान, सुपारी, लौंग, इलायची,
- मिठाई
गोवर्धन पूजा सामग्रीइस बार गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को की जाएगी। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं गोवर्धन पूजा की सामग्री (Govardhan Puja Samagri List)
- गाय का गोबर (गोवर्धन पर्वत बनाने के लिए)
- पूजा की थाली, कलश में जल
- रोली, चावल,
- फूल, धूप, दीप, बताशे,
- मिठाई, दही, शहद, गंगाजल
- फूल माला
भाई दूज पूजा सामग्रीइस बार भाई दूज (Bhai Dooj 2025) का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा के समय इस चीजों को शामिल करना न भूलें –
- नारियल
- रोली, अक्षत, चंदन,
- मौली धागा या कलावा
- दीपक, सुपारी, पान का पत्ता
- मिठाई, फल
- दूर्वा घास







