‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ : गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 14.10.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाषनगर देवारपारा स्थित शिव मंदिर के पास 02 व्यक्ति खड़े है, जो अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ मंे अपना नाम रहीम सोनवानी तथा विकास मसीह निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में अलग – अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया।
 जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6 किलो 734 ग्राम गांजा किमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 633/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
(1) रहीम सोनवानी पिता स्व०भूरवा सोनवानी उम्र 32 साल साकिन सुभाष नगर देवार पारा थाना तेलीबाँधा रायपुर
(2) विकास मसीह पिता स्व. प्रदीप मसीह उम्र 35 साल साकिन ग्राम विश्रामपुर थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार हाल सुभाष नगर देवार पारा थाना तेलीबांधा रायपुर ।
कार्यवाही में निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा थाना प्रभारी तेलीबांधा , एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, स उ नि अतुलेश राय, प्र आर पुष्पराज परिहार, विक्रम वर्मा, आर राजेंद्र तिवारी, केशव सिंहा, दिलीप जांगड़े, बोधेन मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button