अवैध शराब परिवहन पर दन्तेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में जिले में हो रहे अपराधों एवं अवैध कार्यों की रोकथाम की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01 फरवरी को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला की दो व्यक्ति भारी मात्रा में पीकअप वाहन CG-18R-0439, ईको वाहन क्रमांक CG-18Q 0332 से दीगर राज्य की अंग्रेजी शराब लेकर अवैध धन लाभ अर्जित करने बेचने के लिये दन्तेवाड़ा की ओर आ रहे है कि सूचना पर दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा दन्तेवाड़ा बाईपास ग्राम बालूद रोड़ में एक पीकअप वाहन, मारूती ईको वाहन,स्कुटी के साथ 45 पेटी 03 लाख रूपये का मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है।पुलिस द्वारा घेराबंदी रेडकार्यवाही करते समय पुलिस को देख आरोपी जंगल का आड़ लेकर भाग गये आरोपी वाहन चालकों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों का सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है जो जल्दी ही दन्तेवाड़ा पुलिस के गिरफ्त में होंगे एवं संदिग्ध लोगो पर निगाह रखी जा रही हैं।







