दंतेवाड़ा में चुनातियों के बावजूद शारदीय नवरात्रि पर्व पर इस बार यातायात व्यवस्था रहा सरल,सुगम और सुव्यवस्थित

किरन्दुल : प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान दंतेवाडा में लोगों को भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं।इस दौरान सम्पूर्ण दंतेवाडा जिले में मार्ग व्यवस्था को सरल,सुगम और सुव्यवस्थित बनाए रखने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस दंतेवाडा की होती हैं,किंतु इस बार बारिश के कारण बाढ़ से बाई पास रोड की बड़ी पुलिया टूटने से शारदीय नवरात्रि पर्व पर यातायात को संभालना एक चुनौती बन गई थी किंतु यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपनी टीम के साथ आपसी तालमेल बनाकर दूर दराज एवं अन्य जिलों से आने वाले अनेक श्रद्धालुओ को माँई दंतेश्वरी मंदिर तक पहुचने के लिए मार्ग को सरल और सुगम सुरक्षित बनाया गया है जिससे हजारो श्रद्धालुओ पैदल चल कर माँई के मंदिर तक पहुंच रहे हैं और श्रद्धालुओं के वाहनों चार पहिया और दुपहिया वाहनों की पार्किंग की उचित एव सुगम व्यवस्था हाई स्कूल ग्राउंड और मेला स्थल पर रखा गया हैं।
कुछ श्रद्धालु बड़े वाहन जैसे बस एवं अन्य बड़ी प्राइवेट वाहन से आ रहे हैं उनकी भी चढ़ने और उतरने की विशेष व्यवस्था की गई हैं।यातायात प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार मीडिया को बताया कि बड़ी वाहनों में केवल बस का ही संचालन शहर के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा हैं अन्य बड़ी मालवाहक वाहनों को शहर में पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया हैं।यातायात व्यवस्था को सरल सुगम बनाने के लिए इन दिनों यातायात दंतेवाडा द्वारा दिन और रात 24×7 लगातार पॉइंट ड्यूटी लगाया गया एवं वाहनों में माइक की व्यवस्था करके लोगों से अपील करते हुए डे व नाईट पेट्रोलिंग चलाया जा रहा हैं।







