पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 3 अक्टूबर की शाम को आएंगे रायपुर, 4 से 8 अक्टूबर तक अवधपुरी मैदान गुढिय़ारी में करेंगे श्री हनुमंत कथा

छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुढिय़ारी के अवधपुरी मैदान में बागेश्वरधाम वाले पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमत कथा सुनाने के लिए 3 अक्टूबर शाम को आएंगे। यहां 4 से 8 अक्टूबर तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी की जा रही है। आयोजकों ने ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने कथा का श्रवण करने आने वाले लोगों से कार के बजाए दोपहिया वाहनों से ही पहुंचने की अपील की है।

कथा को लेकर तैयारियां जोरों पर

इस आयोजन की तैयारियां कई दिनों से जारी हैं। स्व. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के बैनर तले बड़े स्तर पर काम हो रहा है। हाल ही में चंदन-बसंत अग्रवाल, रूपनारायण सिंह, लोकेश कावडिया, किशोर महानंद सहित बड़ी संख्या में फाउंडेशन के सदस्यों की उपस्थिति में कथा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस कथा के लिए मैदान को विशेष सजावट और व्यवस्थाओं से सजाया जा रहा है।

श्रद्धालुओं से अपील: दोपहिया वाहन से पहुंचे

आयोजकों ने आशंका जताई है कि कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या न हो, इसके लिए श्रद्धालुओं से कार की बजाय दोपहिया वाहनों से पहुंचने की अपील की गई है। आयोजन स्थल पर भंडारे की व्यवस्था भी की गई है, ताकि श्रद्धालु भक्ति के साथ प्रसाद का भी आनंद ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button