राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता में हुआ बारगांव,देवरी,मटिया के 05 खिलाड़ियों का चयन

बेमेतरा: राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में दिनांक 27 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित होनी जा रही है,जिसमें बेरला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बारगांव,ग्राम देवरी एवं ग्राम मुड़पार से हॉकी खेल में 03 बालक एवं 02 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है,सभी खिलाड़ी राजनादगांव में अयोजित क्षेत्रीय चयन प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षिका (कोच) तुलसी साहू के नेतृत्व में भाग लिया था सभी खिलाड़ियों ने खेल मैदान में अपने उम्दा खेल का दमदार प्रदर्शन किया था उसी के आधार पर चयन हुआ है, चयनित होने वाले खिलाड़ी ग्राम बारगांव से अंडर 14 (बालक वर्ग) में सुखवंत पाल कक्षा 07 (बालिका वर्ग) मे नोमिता साहू कक्षा 8 वी ग्राम देवरी से अशोक कुमार साहू कक्षा 08 वी,अनिकेत साहू कक्षा 07 वी ग्राम मुड़पार से दिव्या निषाद कक्षा 08 वी सभी खिलाड़ी दुर्ग जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उम्दा खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को 05 जोन में बाटा गया, रायपुर,दुर्ग, बिलासपुर,बस्तर एवं सरगुजा के बीच रोचक एवं कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर व्यायाम शिक्षिका (कोच) तुलसी साहू ने चयनित सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्राम बारगांव,देवरी एवं मुड़पार के लिए यह एक गौरव का क्षण है,अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग में 05 खिलाड़ियों का चयन होना अंचल सहित जिले वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है चयनित सभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और परिश्रम का सूखत परिमाण है, क्षेत्रीय स्तर में सभी ने अपने,अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया इनकी यह सफलता खिलाड़ियों के माता,पिता,विद्यालय और जिले के लिए गर्व की बात है,इनकी यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button