बागबाहरा में साहू सदन का लोकार्पण व वार्षिक अधिवेशन आज

बागबाहरा : लालपुर स्थित नवनिर्मित सामाजिक भवन साहू सदन का लोकार्पण और सुरमाल साहू समाज परिक्षेत्र क्रमांक-4 का वार्षिक अधिवेशन आज बुधवार 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।परिक्षेत्र अध्यक्ष देवेश साहू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा की पूजा-अर्चना और आरती से होगी। इसके बाद अतिथियों का स्वागत, सम्मान और उद्बोधन के साथ भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात समाज का वार्षिक अधिवेशन, आय-व्यय विवरण और नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक द्वारिकाधीश यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में जिला साहू संघ महासमुंद अध्यक्ष धरम दास साहू और विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष बागबाहरा खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न परिक्षेत्रों के अध्यक्षों में भेखलाल साहू, मूलचंद साहू, प्रेशन साहू, तुलसीराम साहू, सेवाराम साहू, खेमराज साहू, भुवन साहू और राजेन्द्र साहू भी मौजूद रहेंगे।इसके अतिरिक्त जनपद सदस्य रूखमणी विश्वनाथ साहू, पार्षद गण रमेश ठाकुर, मेनका पोखराज साहू, प्रेम साहू व शैलेश साहू, तथा काजल गजेंद्र साहू (सरपंच ग्राम पंचायत बिहाझर) और लीलेश्वर साहू (सरपंच ग्राम पंचायत बकमा) समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।अध्यक्ष देवेश साहू ने समाज के वरिष्ठजनों, ग्रामीण पदाधिकारियों, युवा साथियों और मातृशक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button