नवरात्रि के प्रथम दिन विधायक भावना बोहरा ने किए माँ दुर्गा एवं भगवान भोलेनाथ के दर्शन

कवर्धा :नवरात्रि के प्रथम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ग्राम कामठी पहुँचीं। यहाँ दुर्गा पंडाल में विराजित आदिशक्ति माँ दुर्गा तथा शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक बोहरा ने ग्रामवासियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “माँ जगदंबा और बाबा महाकाल की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।” ग्रामवासियों ने भी विधायक बोहरा का आत्मीय स्वागत कर उनके साथ नवरात्रि पर्व की खुशियाँ साझा कीं।







