महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली का शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

नारायणपुर:महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है. शव और हथियार बरामद किए जा चुके हैं.

जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षबल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. अबतक की कार्रवाई में जवानों ने एक पुरुष माओवादी को ढेर कर सफलता हासिल की है. माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया. मुठभेड़ में ढेर नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है. मौके पर रुक-रूककर फायरिंग जारी है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button