सुबह खाली पेट पी लें लौंग का पानी, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

किचन में मौजूद लौंग एक ऐसा मसाला है जिसे न सिर्फ खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. लौंग को आप डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन C, विटामिन K, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, यूजेनॉल और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. जिन लोगों को दांत दर्द और कैविटी की समस्या है उनके लिए इसके तेल का इस्तेमाल काफी गुणकारी माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप  2-3 लौंग को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें तो शरीर पर क्या असर दिखेगा. अगर नहीं तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

लौंग का पानी पीने के फायदे- 

1. पाचन-

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उनके लिए लौंग का पानी पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें मौजूद गुण पेट गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार हैं.

2. शरीर में सूजन-

लौंग एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है. ऐसे में इसका पानी पीने से शरीर में सूजन और दर्द को कम किया जा सकता है. जिन लोगों को ये समस्या है वो इस पानी का सेवन कर सकते हैं.

3. इम्यूनिटी-

शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप सुबह लौंग के पानी का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है.

4. मोटापा-

मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट लौंग के पानी का सेवन कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button