डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल रोकेल ने जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में मारी बाजी

सुकमा :  डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल रोकेल ने जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का विषय “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” था, जिस पर छात्रों ने अपने विचार और तर्क प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों में अंशिला बघेल, प्रियांशी, मालती, शेजल गुप्ता, अंजली विश्वास, आदिल रैनी, मोक्ष सिंह भदौरिया, कनिष्क साहू, दिव्यांश और मो. शरफराज शामिल थे। इन छात्रों को संस्था प्रमुख पी के दास और शिक्षक खोमेश्वर कश्यप का मार्गदर्शन प्राप्त था।इसके अलावा, स्कूल के छात्रों ने नीट परीक्षा में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उर्मिला राणा का एम बी बी एस और रितेश मंडावी का बी डी एस में चयन हुआ है, जो स्कूल के लिए एक और गौरव की बात है।
स्कूल के छात्रों के इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए संस्था प्रमुख पी के दास ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल स्कूल का नाम रोशन करेगी, बल्कि छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button