नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की गणपति बप्पा की स्थापना

बेमेतरा : नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने पार्षदगणों के साथ मिलकर नगरपालिका परिसर में गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की।स्थापना के समय श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के साथ पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि गणेश उत्सव समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि उत्सव को शांति और सामूहिकता के साथ मनाएँ।







