यौन शोषण के आरोप में घिरे RCB के स्टार, महिला ने शिकायत दर्ज कर योगी सरकार से लगाई गुहार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि यश दयाल की कथित और रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामला उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले यश दयाल मुश्किल में घिर चुके हैं। OneCricket में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित ने दावा किया है कि दयाल बीते 5 सालों के साथ उसके साथ रिलेशन में थे। दोनों एक दूसरे के परिवार वालों से भी मिल चुके हैं।

 

यौन उत्पीड़न का लगा आरोप

रिपोर्ट में बताया गया कि FIR में आरसीबी के तेज गेंदबाज ने कथित पार्टनर का मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से शोषण किया। आगे बताया गया कि यश दयाल इसी तरह एक दूसरी महिला के साथ भी रिलेशन में थे। पीड़िता ने बताया कि आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय है और डायरेक्ट सीएम ऑफिस से न्याय की मांग कर रही है।

पीड़िता ने इस बात का भी दावा किया कि उसके पास चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो भी हैं, जिससे वह यश दयाल पर आरोप साबित कर सकती है। हालांकि अभी यश दयाल की तरफ से इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

आरसीबी के मुख्य तेज गेंदबाजों में शुमार यश दयाल

बता दें कि यश दयाल 2024 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बेंगलुरु ने दयाल को 5 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था। उन्होंने आरसीबी को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था।

गौरतलब है कि यश उत्तर प्रदेश के लिए क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अब तक 27 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेल लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के 43 मुकाबले खेल लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button