किरन्दुल में डॉ श्यामा मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया

किरन्दुल : भारतीय जनता पार्टी के छह प्रमुख आयोजनों में से एक बलिदान दिवस का आयोजन किरन्दुल बूथ क्रमांक 228 एवं 229 में सोमवार दोपहर 12 बजे भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रनिष्ठ चिंतक व महान बलिदानी श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनकी छाया-प्रति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विक्रम नाहक द्वारा किया गया।उन्होंने भावुक स्वर में “श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें” के नारे लगाते हुए बताया कि डॉ. मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी थे,जिन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। वे जम्मू-कश्मीर में एक विधान, एक प्रधान, एक निशान के पक्षधर थे और इसी उद्देश्य से 11 मई 1953 को कश्मीर प्रवेश करते ही गिरफ्तार कर लिए गए थे।संदिग्ध परिस्थितियों में उनका निधन हुआ, जो आज भी रहस्य बना हुआ है।कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, मंडल महामंत्री विक्रम नाहक,मोहित धवन, नगरपालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह,दीनानाथ ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।







