परसराम चंद्राकर पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित

कवर्धा  : छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा कबीरधाम का आमसभा का आयोजन किया गया। काष्ठागार कवर्धा के नीलाम हाल में जिले भर के वन कर्मचारी उपस्थित हुए। निर्वाचन अधिकारी पन्नालाल जांगड़े, पर्यवेक्षक सचिन राजपूत द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की। जिले भर से आए वन कर्मचारियों द्वारा परसराम चंद्राकर को पुनः एकमत से निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया।
उक्त आमसभा में संभागीय सचिव निर्मला बंजारे संरक्षक कौशल साहू, गणेश सिंह ठाकुर जी द्वारा निर्वाचन संपन्न कराया गया।

संघर्ष और समन्वय के लिए जाने जाते हैं परस चंद्राकर

पूर्व कार्यकाल में परसराम चंद्राकर के नेतृत्व में कर्मचारी संघ ने 3 बार आंदोलन किया था। जिले का वन कर्मचारी संघ सशक्त संगठन है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जब जब भी आवश्यकता पड़ा है संगठन ने संघर्ष का रास्ता अपनाया है। विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों से समन्वय स्थपित कर समस्याओं का समाधान करने के लिए भी जाने जाते हैं। पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर परस चंद्राकर द्वारा समस्त कर्मचारियों का आभार जताया गया। उन्होंने कर्मचारी एकता पर ज़ोर देते हुए संगठित रहकर कार्य करने की बात कही गई । सबको साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button