किरंदुल क्षेत्र के संभावित जलभराव वार्डों में निर्माणाधीन नाली चौड़ीकरण कार्यों का कलेक्टर ने लिया पुनः जायजा

दंतेवाड़ा : कलेक्टर दंतेवाड़ा कुणाल दुदावत द्वारा गुरुवार बचेली और किरंदुल के नगरीय क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य एवं किरंदुल में निर्माणाधीन आस्था-2 विद्या मंदिर के निर्माण स्थल का पुनः निरीक्षण किया गया।ज्ञात हो कि लगभग एक महिने पूर्व कलेक्टर ने इन निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए थे।इस दौरान उन्होंने अद्यतन प्रगति को देखा और कार्य एजेंसियों को पुनः महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रमुख लौह नगरीय क्षेत्र, बचेली और किरंदुल, का सघन निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अन्य विकास कार्यों की समीक्षा, अधूरे निर्माणों की प्रगति सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना और शीघ्र निराकृत करने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी बरसात से पहले सभी आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं ताकि जनसुविधाओं में कोई बाधा न आए।

किरंदुल में चल रहे नाली निर्माण कार्यों की धीमी गति में तेजी लाते हुए कलेक्टर ने संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर यह कार्य हर हाल में पूर्ण हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि बारिश में जलभराव की समस्या से बचने के लिए गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button