गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन, कौन हैं वे हस्तियां; जिनकी विमान हादसे में हुई मौत?

नई दिल्‍ली : अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लंदन जा रहा विमान उड़ान भरते ही क्रैश होकर जमीन पर गिर गया। विमान देखते ही देखते आग के गोले में तब्‍दील हो गया और कुछ ही देर में जलकर सब कुछ खाक हो गया। पूरे शहर में धुएं का गुबार छा गया।
अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया के इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय, 73 ब्रिटेन, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत सभी 241 की मौत हो गई है, जबकि सिर्फ एक यात्री सुरक्षित बचा है।इस बीच हम आपको देश में उन हवाई हादसों के बारे में बताते हैं, जिनमें लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल, तीन सीएम, मंत्री, देश के पहले सीडीएस और वैज्ञानिक की मौत हो गई।

आज क्‍या हुआ?

अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग-787 ड्रीमलाइनर प्लेन ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे रनवे से उड़ान भरी। उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। विमान क्रैश होकर जिस बिल्डिंग से टकराया, उसमें अहमदाबाद के  सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर रहते हैं।

हादसे की जगह से अब तक 100 से ज्यादा शव मिले हैं। शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है। पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट की जरूरत पड़ेगी। सिविल हॉस्पिटल के 15 डॉक्‍टर भी घायल हुए हैं।

वे हस्तियां, जिन्होंने प्लेन क्रैश में गंवाई जान

1. CDS जनरल बिपिन रावत
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी की मौत  8 दिसंबर, 2021 को एक हवाई हादसे में हुई।
बिपिन रावत (Gen. Bipin Rawat) और उनकी पत्‍नी  समेत 14 सैन्‍य अधिकारियों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया। इसमें 13 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पायलट की इलाज के दौरान मौत हुई। 

2. अरुणाचल के पूर्व CM दोरजी खांडू

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू 30 अप्रैल 2011 को Pawan Hans हेलीकॉप्टर में सवार होकर तवांग से ईटानगर जाते वक्‍त लापता हो गए थे। कई दिनों की खोजबीन के बाद हेलीकॉप्टर का मलबा और सीएम का शव मिला था।हेलीकॉप्टर क्रैश में दोरजी खांडू समेत यात्रा कर रहे सभी पांच लोग मारे गए थे। दोरजी खांडू की मौत सीएम पद पर रहते हुए ही हुई थी।

3. आंध्र प्रदेश के पूर्व CM वाई.एस. राजशेखर रेड्डी
आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी  (YSR Reddy)  हेलीकॉप्टर में सवार होकर 2 सितंबर, 2009 को आधिकारिक दौरे पर कर्नूल जिले जा रहे थे। तभी नल्लामाला वन क्षेत्र में  उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें वाई.एस. राजशेखर रेड्डी  समेत सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी।
वाई.एस. राजशेखर रेड्डी उस वक्त राज्य के सीएम थे। वाई.एस. राजशेखर रेड्डी  की तलाशी के लिए इंडियन एयरफोर्स और इसरो ने मिलकर सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था।
4. ओपी जिंदली और सुरेंद्र सिहं, हरियाणा की पूर्व मंत्री
ओम प्रकाश जिंदल  (O.P. Jindal) 2005 में हरियाणा सरकार में मंत्री थे। 31 मार्च 2005  ओपी जिंदल और उसी सरकार में कृषि मंत्री सुरेन्द्र सिंह चॉपर में सवार होकर चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए निकले थे। 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पास उनका चॉपर क्रैश होकर गेहूं के खेतों में गिरा, जिसमें ओपी जिंदल और सुरेन्द्र सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग बच गए थे।

5. साइप्रियन आर संगमा, मेघालय के पूर्व मंत्रीसाल 2004 में मेघालय सरकार में मंत्री  साइप्रियन आर संगमा और दो विधायक  अर्धेंदु चौधरी और हेल्टोन मराक समेत 10 लोगों की मौत भी हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई थी।

22 सितंबर 2004 को साइप्रियन आर संगमा अपने दो साथी विधायकों समेत 10 पवन हंस हेलीकॉप्टर में सवार होकर गुवाहाटी से शिलांग जाने के लिए निकले थे। मेघालय से 40 किलोमीटर दूर किरदेम कोलाई इलाके में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सभी 10 लोगों की मौत हो गई।

6. जीएमसी बालयोगी, लोकसभा अध्‍यक्षपेशे से वकील और राजनेता गंति मोहन चंद्र बालयोगी (G.M.C. Balayogi) की  3 मार्च, 2002 की मौत हेलीकॉप्टर क्रैश में हो गई। उस समय वे 12वीं लोकसभा के अध्यक्ष  (Speaker of Lok Sabha)  थे।

7. माधवराव सिंधिया, कांग्रेस के दिग्‍गज नेता 

ग्वालियर राजघराने से आने वाले और कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया की मौत भी 30 सितंबर 2001 को विमान हादसे में हो गई थी। माधवराव सिंधिया एक जनसभा को संबोधित करने के लिए नई दिल्ली से कानपुर जा रहे थे, तभी मैनपुरी के पास उनका विमान क्रैश हो गया था।  सिंधिया समेत विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।

8. सुरेन्द्रनाथ, पंजाब पूर्व राज्यपालसुरेंद्र नाथ अगस्त 1991 से 1994 तक पंजाब के राज्यपाल थे और हिमाचल प्रदेश के कार्यवाहक राज्‍यपाल। सुरेंद्र नाथ  अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ 9 जुलाई 1994 को निजी यात्रा पर चंडीगढ़ से कुल्लू जा रहे थे।तभी उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें राज्यपाल सुरेंद्र नाथ समेत उनका परिवार खत्म हो गया।

9. संजय गांधी, इंदिरा गांधी के बेटे 

इंदिरा गांधी के बेटे और कांग्रेस के तेजतर्रार नेता संजय गांधी 23 जून 1980 को अपना निजी विमान उड़ा रहे थे, तभी हवा में कलाबाजी करते वक्त संजय का विमान से कंट्रोल खो गया और विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में संजय गांधी और दिल्ली फ्लाइंग क्लब के चीफ इंस्ट्रक्टर सुभाष सक्सेना की मौत हो गई थी।

10. गुजरात के पूर्व CM बलवंत राय मेहतासाल 1965 में बलवंत राय मेहता गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ा हुआ था। 19 सितंबर, 1965 को बलवंत राय मेहता अपने चार साथियों के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर मीठापुर से कच्छ का रण जा रहे थे।जैसे ही सीएम बलवंत का हेलीकॉप्टर रनवे के पास पहुंचा, तभी पाकिस्तानी फाइटर प्‍लेन ने हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इसमें सीएम समेत सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान उड़ाने वाले कैश हुसैन ने अपनी इस नापाक हरकत के लिए माफी भी मांगी थी।

11. परमाणु ऊर्जा के जनम होमी जे. भाभा

देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक और  टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च व भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के पहले अध्यक्ष होमी जे भाभा की मौत भी विमान क्रैश होने से हुई। होमी जे भाभी 24 जनवरी, 1966 को  एयर इंडिया के बोइंग 707 विमान में सवार होकर मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे थे।

विमान कंचनजंघा के मोंट ब्लांक पर्वत से टकराकर गिर गया, जिसमें होमी जे भाभा समेत 128 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, परमाणु कार्यक्रम को रोकने की साजिश के तहत विमान को षड़यंत्र करके गिराया गया है, ऐसी भी जानकारी आई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button