कुरुद में आधीरात युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर… अस्पताल में भर्ती

भिलाई :  दुर्ग भिलाई में लाख काशिशों के बाद भी चाकूबाजी की घटनाएं थम नहीं रही है। बीती रात जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरुद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। आपसी विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि गस्त पर निकले पुलिस कर्मियों को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि भाठापारा कुरूद में अरूण निषाद नाम के युवक ने राहुल यादव को चाकू से गोद दिया है। उसने बताया कि वह रात करीब 11:45 बजे टीवी देख रहा था और इस दौरान सूचना मिली कि अरुण निषाद ने बाजार चौक में चाकू मार दिया। इसके कारण राहुल यादव खून से लथपथ हो गया। उसके भाई राहुल यादव के गला, पेट, कीडनी, सिर व हाथ में अरुण निषाद ने चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल को सीसीएम मेडिकल कालेज अस्पताल कंचादूर मोटर सायकल से लेकर पहुंचे और वहां से तुरंत एबुंलेस में बैठाकर श्री शंकराचार्य अस्पताल लेकर आये। फिलहाल राहुल का इलाज चल रहा है।

दूसरे की दुश्मनी में राहुल को मारा चाकू
घटन के प्रत्यक्षदर्शी कृष्णा विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि अरुण निषाद का जागीर खान के साथ ट्रेक्टर के किराये का पैसा को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात को अरुण निषाद ने राहुल यादव से इसी बात को लेकर विवाद किया। दरअसल राहुल का जागीर खान से उठना बैठना था जो कि अरुण निषाद को पसंद नहीं आया। बीती रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद अरुण निषाद बाइक से गया और कुछ देर में वापस आने के बाद हत्या की नीयत से चाकू से प्रचार पांच वार कर दिया। वहीं इस मामले में जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी अरुण निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button