अयोध्या में नॉनवेज पर प्रतिबंध राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं?

राजनांदगांव : शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि राम की जन्मभूमि अयोध्या में मांसाहार के नॉनवेज पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया है। चुकि छत्तीसगढ़ी भगवान राम का ननिहाल है तो यहां सनातन की दुहाई देने वाली सत्ता सीन भाजपा नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों नहीं लगा सकती। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराबखोरी और मांसाहार का चलन बढ़ता जा रहा है जब कि ये वस्तुएं सनातन धर्म में त्याज्या है। जैन ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार जब भी छत्तीसगढ़ में कोई पूर्ण प्रतिबंध लगाती है। तो सिर्फ कागजी कार्यवाही बनकर रह जाती है। पूर्व में डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब धर्म नगरी डोंगरगढ़ में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन धर्म नगरी में इस प्रतिबंध का असर क्यों नहीं पड़ा वहां आज भी शराब की अवैध बिक्री जमकर हो रही है। जर्दा पाउच पर भी छत्तीसगढ़ में पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था वह भी आज तक निश प्रभावित रहा। उन्होंने ने कहा कि नॉनवेज पर प्रतिबंध पूरे छत्तीसगढ़ में लगना चाहिए। क्योंकि यह भगवान यहां भगवान राम 14 वर्ष तक वनवास काटा जंगल जंगल बिना पादुका के भ्रमण किया उनके चरण रस यहां की धरा अति पावन हो गई है। जहां नॉनवेज और नशाखोरी को बढ़ावा मिलने जा रहा है दरअसल इन चीजों से सरकार को बहुत अधिक राजस्व मिल जाता है। इसलिए इस पर ध्यान नहीं दे रही है जबकि सनातन की दुहाई देने वाली भाजपा को यहां शराब और नॉनवेज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button