अहिल्याबाई होल्कर के जयन्ती के अवसर पर नगर पालिका किरन्दुल कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

किरंदुल : अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वां जयंती के उपलक्ष्य पर किरन्दुल नगरपालिका परिषद कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वच्छता दीदीओ एवं सफाई कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।उक्त शिविर मे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम योजना वाहन के माध्यम से 206 कर्मचारियों का स्वास्थ परिक्षण किया गया। जिसमें बीपी,शुगर,ई सी जी एवम अन्य जांच किया एवम दवाई का वितरण किया गया।उक्त कार्यक्रम में डॉ सुकुर,नगरपालिका उप अभियंता तीरथ राम सिन्हा,फार्मासिस्ट श्वेता बंधोपाध्याय एवं पालिका कर्मचारीगण उपस्थित थे।







