वार्डवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ

डोंगरगढ़ : नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 23, शिवाजी वार्ड के वार्डवासियों की बहुत महत्वपूर्ण मांग सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे एवं राजस्व सभापति सुमित ताम्रकार के संघर्षरत प्रयासों से सड़क डामरीकरण कार्य आज प्रारंभ कर सड़क की साफ सफाई एवं अतिक्रमणकरियों को नोटिस दिया गया। अध्यक्ष रमन डोंगरे ने ठेकेदार को रोड़ की जल्द सप7ऊाई कर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने कहा। रोड के कार्य प्रारंभ से वार्डवासियों में खुशी की लहर है। वार्डवासियों ने बताया कि हमारे वार्ड की सबसे प्रमुख समस्या है, जिसके कारण आने-जाने में बहुत दिक्कत महसूस होती है। लोग सड़क खराब होने के कारण दूसरे रोड़ से घूम कर जाते है। अध्यक्ष रमन डोंगरे ने बताया कि इस कार्य के लिए वार्ड पार्षद सुमित ताम्रकार द्वारा पिछले कई सालों से संघर्ष किया है, जिसके फलस्वरूप आज कार्य प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी संतोष देवांगन, अमित यादव, राजेश कन्द्रा, बापी सान्याल आदि उपस्थित थे।







