वृषभ संक्रांति पर आज रात करें ये 3 उपाय, सूर्य की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

ग्रहों के राजा सूर्य ने आज 15 मई 2025 को सुबह 12 बजकर 20 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर किया है। इसलिए आज देशभर में वृषभ संक्रांति मनाई जा रही है। दरअसल, जिस दिन सूर्य देव किसी राशि में गोचर करते हैं, उस दिन को उसी संक्रांति के नाम से जाना जाता है।वृषभ संक्रांति के दिन सूर्य की उपासना की जाती है। साथ ही गंगा स्नान और दान देना शुभ माना जाता है।

पूजा-पाठ के अलावा कुछ विशेष उपायों को करके भी सूर्य देव को प्रसन्न किया जा सकता है। चलिए जानते हैं आज यानी वृषभ संक्रांति की रात सूर्य देव को प्रसन्न करने के तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में।

वृषभ संक्रांति की रात के उपाय

  1. आज रात अपने घर के मंदिर में बैठकर सूर्य देव का ध्यान करें। ध्यान लगाने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करें। पूजा करने के बाद पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलेगा। साथ ही सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसके अलावा आपका कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है तो वो भी जल्द पूर्ण हो जाएगा।
  2. सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इसलिए आज सुबह घर से बाहर निकलने से पहले और रात में सोने से पहले माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। तिलक लगाते समय सूर्य देव के नाम का जाप करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  3. रात में सोने से पहले घर के मंदिर में बैठकर सूर्य देव का ध्यान करें। साथ ही ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र जाप पूरा करने के बाद अपनी इच्छा को तीन बार दोहराएं और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगे। इस उपाय से आपको सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली, धन, वैभव और और ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति होगी।

आज रात की पूजा के मुहूर्त

  1. सूर्यास्त- शाम 07:05
  2. चन्द्रोदय- देर रात 09:47
  3. अमृत-सर्वोत्तम- शाम 07:05 से लेकर रात 08:23 मिनट तक
  4. चर-सामान्य- रात में 08:23 से लेकर 09:41 मिनट तक
  5. राहुकाल- दोपहर में 01:59 से लेकर 03:41 मिनट तक
  6. विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:33 से लेकर 03:28 मिनट तक
  7. निशिता मुहूर्त- देर रात 11:57 से लेकर अगले दिन 16 मई 2025 की सुबह 12:38 मिनट तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button