एनकाउंटर का खौफ: 5 महिला सहित 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 16 लाख के इनामी शामिल

सुकमा : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से माओवादी संगठन में दहशत है। एनकाउंटर में मारे जाने के डर से संगठन से जुड़े नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं। सुकमा में 5 महिला सहित 14 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 16 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति और नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बीहड़ जंगल के अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्प खुलने से नक्सलियों में दहशत है। मुठभेड़ में मारे जाने के डर से नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। आज एसपी कार्यालय में सरेंडर करने वाले 5 महिला और 3 पुरूष नक्सली पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित है। सरेंडर करने वाले फोर्स को नुकसान पहुंचाने, आगजनी, हत्या सहित कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।
2. तेलाम हिड़मा नगाराम आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष
3. महिला माड़वी पोज्जे प्लाटून नम्बर 26 पार्टी सदस्या
4. महिला पोड़ियाम आयते प्लाटून नम्बर 26 पार्टी सदस्या
5. महिला माड़वी मंगड़ी, पेद्दाबोड़केल आरपीसी केएमएस अध्यक्ष
6. सोड़ी सोना, गोलापल्ली एलओएस पार्टी सदस्य
7. महिला मड़कम हुंगी, दक्षिण बस्तर डिवीजन सीएनएम पार्टी सदस्य
8. महिला रवा लख्खे, नागाराम आरपीसी केएमएस अध्यक्ष
9. गोंगे उर्फ सरियम आयता, पालाचलमा आरपीसी मिलिशिया सदस्य
10. सोड़ी केसा, कंचाल आरपीसी मिलिषिया सदस्य
11. कुंजाम गंगा, साकलेर आरपीसी मिलिषिया सदस्य
12. माडवी मूका, साकलेर आरपीसी मिलिषिया सदस्य
13. माड़वी देवा उर्फ पाड़ा देवा, पालागुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष
14. तेलाम पोज्जा, नागाराम आरपीसी मिलिशिया सेक्शन, डिप्टी कमाण्डर







