प्यार का दर्दनाक अंत: दुपट्टे से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगापानी के घने जंगलों में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक ही पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटके मिले, जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े ने प्यार में जान देने की कसमें खाई थीं, लेकिन आपसी मतभेद या किसी अज्ञात कारण के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। जब ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ पर शवों को लटकते देखा तो तुरंत इसकी सूचना सिहावा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा और आसपास के इलाके की तलाशी ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में अनुमान है कि शव करीब 4 से 5 दिन पुराने हो सकते हैं।

फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस उनकी पहचान के साथ-साथ आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है। सिहावा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। प्रेम संबंध में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button