ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! देश के कई राज्यों में ED की दबिश, जांच में जुटी टीम

रायपुर: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है जहां राजधानी रायपुर में ऑनलाइन महादेव सट्टा एप्प के खिलाफ ED ने बड़ी कार्यवाही की है। बता दें कि देश के कई राज्यों में ईडी ने दबिश दी है।
दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, गुजरात,मप्र,राजस्थान चेन्नई समेत उड़ीसा के करीब 55 ठिकानों पर ED ने दबिश दी है। ईडी के 200 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों की स्पेशल टीम ने सभी ठिकानों पर आज सुबह से दबिश दी। सभी ठिकानों पर दबिश कार्यवाही जारी है।







