छत्तीसगढ़ में तांत्रिक ने डबल पैसे का झांसा देकर ठगे 2.5 लाख रुपये

बलौदाबाजार  : छत्तीसगढ़ में हाल ही में एक अजीब घटना सामने आई है, जहां एक तांत्रिक ने एक व्यक्ति को पैसे डबल करने का झांसा देकर लगभग ढाई लाख रुपये ठग लिए।

यह मामला बलौदाबाजार का है, जहां तांत्रिक दीनदयाल अपने बेटे के साथ एक स्थानीय निवासी रामगोपाल साहू के पास पहुंचा। उसने रामगोपाल को विश्वास दिलाया कि वह एक विशेष मंत्र का जाप करके आसमान से पैसे बरसाएगा और उसके पैसे को दोगुना कर देगा।

रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना पिछले साल दिवाली से पहले हुई थी। रामगोपाल ने तांत्रिक की बातों में आकर अब तक उसे 2.5 लाख रुपये दे दिए। हाल ही में जब तांत्रिक और उसका बेटा फरार हो गए, तब रामगोपाल को एहसास हुआ कि वह ठगे गए हैं। उन्होंने 19 अप्रैल को पलारी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने मामले की जांच शुरू की और तांत्रिक दीनदयाल और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे तांत्रिकों और बाबाओं के झांसे में न आएं, अन्यथा ऐसे ठगी का शिकार हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button