पैसों की तंगी से हैं परेशान, तो देर न करें, यहां पढ़ें कुछ विशेष उपाय

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा के लिए समर्पित हैं। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, दिन के अनुसार पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं।

इस दौरान गुरुवार का दिन सभी में खास और महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह दिन सृष्टि के संचालक की उपासना को समर्पित है।

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन व्यक्ति को व्रत जरूर रखना चाहिए। व्रत करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-सौभाग्य का आशीष देते हैं। ऐसे में गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर की जा सकती है। पूजा के दौरान ये उपाय जरूर करें, इससे सौभाग्य की वृद्धि होगी।

गुरुवार के दिन करें उपाय

ज्योतिषियों की मानें तो गुरुवार के दिन आटे की एक लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। इस उपाय से साधक के धन धान्य में वृद्धि होती है।

गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा के बाद किसी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु को बांसुरी या दक्षिणावर्ती शंख अर्पित करें और फिर उसे घर लाकर मंदिर में रख दें। इससे सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। फिर ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में चल रही सभी समस्याएं समाप्त होने लगती हैं।

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं को गुरुवार के दिन स्नान आदि करके भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के समय भगवान विष्णु को गांठ वाली 7 हल्दी चढ़ाएं और फिर पूजा के बाद इसे पीले वस्त्र में बांध कर तिजोरी में रख दें।

इस दिन पीली चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, जिसके प्रभाव से साधक के सभी तरह के दुख समाप्त होते हैं।

गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र के अलावा,पीले रंग के चीजों का ही ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना शुभ होता हैं। ऐसा करने पर विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button