आमलकी एकादशी पर इस विधि से करें पारण, एक क्लिक में जानें व्रत खोलने का सही समय

आमलकी एकादशी पारण विधि
सुबह उठें और स्नान करें। पूजा घर की सफाई अच्छी तरह से करें। भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें और उनके वैदिक मंत्रों का जाप करें। इसके बाद उन्हें धनिया की पंजीरी, पंचामृत, ऋतु फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित करें। आरती से पूजा का समापन करें। पूजा में हुई गलतियों के लिए माफी मांगे। क्षमता अनुसार, दान करें। फिर चढ़ाए गए प्रसाद से अपने व्रत का पारण करें।
पारण में तामसिक चीजें भूलकर भी न शामिल करें। पूजा और व्रत में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे। ऐसा करने से आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त करें।
आमलकी एकादशी पारण समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 09 मार्च को सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 10 मार्च को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में 10 मार्च को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही इसका पारण 11 मार्च को सुबह 06 बजकर 35 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट के बीच होगा। पारण समय के अनुसार करें। साथ ही कुछ दान-पुण्य जरूर करें। इससे व्रत का पूरा फल प्राप्त होगा।







