Kharmas 2025 Date: इस दिन से बंद हो जाएंगे शुभ काम, जानें खरमास शुरू होने की तारीख और इसके कुछ नियम

सूर्य गोचर 2025 (Sun Gochar 2025)
कब है मीन संक्रांति (Meen Sankranti 2025)
आत्मा के कारक सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करने की तिथि पर मीन संक्रांति मनाई जाएगी। संक्रांति तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य किया जाता है। मीन संक्रांति के दिन पुण्य काल दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 29 मिनट तक है। वहीं, महा पुण्य काल शाम 04 बजकर 29 मिनट से शाम 06 बजकर 29 मिनट तक है।
कब से शुरू हो रहा खरमास?
सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करने की तिथि पर मीन संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन से ही खरमास शुरू होता है। 14 मार्च को मीन संक्रांति है। अत: इस दिन से खरमास शुरू होगा। खरमास लगने के साथ ही सभी प्रकार के शुभ कामों पर पूर्ण विराम लग जाएगा। खरमास के दौरान शुभ काम करने से सफलता नहीं मिलती है। वहीं, 14 अप्रैल को सूर्य देव के मेष राशि में गोचर करने पर खरमास समाप्त होगा। 14 अप्रैल से शुभ काम किए जाएंगे।







