राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया महाकुंभ स्नान, संगम में की पूजा-अर्चना

प्रयाराजः महाकुंभ में आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची और पवित्र संगम में डुबकी लगाई। राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। प्रयाग हवाई अड्डे से वे अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया।








