कलिंगा सोशल वेलफेयर संस्था ने मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस

kkbnews:-किरन्दुल-76 वें गणतंत्र दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं।वहीं रविवार सुबह 08:30 बजे दंतेवाड़ा जिले की लौहनगरी किरन्दुल स्थित एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर कार्यालय में भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया।जहाँ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एएमएनएस डीजीएम रामचंद्रन ने ध्वजारोहण किया।जिसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया एवं एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।इस दौरान संस्था प्रमुख रवि दुर्गा,महासचिव किशोर जाल,आर्सेलर मित्तल के हेड मीडिया रिलेशन प्रतीक राजेंद्र सक्सेना संरक्षक दिनेश साहू,लक्ष्मी देवी व अन्य नागरिकगण मौजूद थे।







