
kkbnews:-प्रयागराज 13 जनवरी से शुरू हुए 45 दिवसीय महाकुंभ के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई। महाकुंभ के पहले दो दिनों में पांच करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। मंगलवार को मकर संक्रांति पर महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने हेलीकॉप्टर से भव्य पुष्प वर्षा की, संगम तट पर मौजूद लाखों श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।महाकुंभ में पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। 13 जनवरी से शुरू हुए 45 दिवसीय महाकुंभ के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई है।







