IND Vs ZIM 4th T20I: भारत-जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 मैच आज, टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे
टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को चौथा टी20 मैच के जरिए सीरीज अपने नाम करने चाहेगी। पहले मैच में हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने जबरस्त वापसी करते हुए दूसरा और तीसरा मुकाबला अपने नाम किया।

HIGHLIGHTS
- आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20।
- इस मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11।
- टीम में एक बदलाव कर सकते हैं शुभमन गिल।
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ZIM 4th T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज दोपहर 4.30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे हैं। अगर आज का मैच जीत जाती है तो श्रृंखला अपने नाम कर लेगी।
यह रिकॉर्ड मैच में बन सकता है
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो हजार रन पूरा करने से 17 रन दूर हैं। सिकंदर 17 रन बनाते ही टीम के लिए यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
टॉस का बॉस और पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अब तक 44 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 26 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां टॉस जीतकर मैच जीतने की संभावना 54.55 फीसदी है। हरारे की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए स्वर्ग है।
वेदर रिपोर्ट
हरारे का मौसम आज अच्छा रहेगा। शाम को तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश के आसार नहीं है। तापमान 25 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद।
जिम्बाब्वे
तदिवनाशे मरुमानी, सिकंदर रजा (कप्तान), वेसले मधवरे, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदाई चतारा।







