HIGHLIGHTS
- 19 जुलाई से शुरू होगा एशिया कप
- इस बार श्रीलंका में हो रहा आयोजन
- टूर्नामेंट में 15 मुकाबले खेले जाएंगे
एजेंसी, कोलंबो (IND W vs PAK W)। महिला एशिया कप क्रिकेट (टी20) की शुरुआत 19 जुलाई से होने जा रही है। भारत का पहला मुकाबला इसी दिन पाकिस्तान से होगा। श्रीलंका क्रिकेट ने यह जानकारी दी है। सभी मैच का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा तथा दर्शकों को स्टेडियम में फ्री एंट्री होगी।
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दांबुला में होगा। 19 जुलाई को ही मेजबान श्रीलंका का पहला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के अलावा थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल और मलेशिया की टीम भी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
- ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल
- ग्रुप बी: बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड
महिला एशिया कप (टी20) 2024: पूरी तरह तैयार है टीम इंडिया
- टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे, जिनमें दोनों सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल हैं।
- भारतीय टीम ने एशिया कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेली है।
- भारत ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज हैं।
- तीन वनडे मैचों की सीरीज के साथ ही एक मात्र टेस्ट जीता। टी20 सीरीज 1-1 से ड्रा रही थी।
.jpg)
एशिया कप के 15 सदस्यीय भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन